Passive Voice

Passive Voice 

दोस्तों जिस तरह से हमनें Tense (Active Voice) सिखी थी बस उसी तरह से हम Passive Voice भी सीखेंगे। passive Voice पड़ने से पहले Tense (Active Voice) को जरूर पड़ लें अन्यथा आपको passive voice समझ मे नही आएगा।

सबसे पहले हम ये समझ लेते है कि Passive Voice होता क्या है। 

Active और Passive voice में मुख्यतः यह अंतर होता है कि Active voice में हम कर्ता (Subject) को ज्यादा महत्व देते हैं जबकि Passive voice में हम Object को ज्यादा महत्व देते हैं।

और यदि सरल शब्दों में कहें तो Passive voice में कर्ता (Subject) को दिखाया नहीं जाता है बल्कि उसे वाक्य के अंत में by लगाकर जोड़ दिया जाता है।
Example:-
 Active voice
मैं आम खाता हूं।
 I eat a mango.

 Passive voice
आम खाया जाता है।
A mango is eaten.

Basic Rules For All  Sentences
 Active voice rule:

Sub+ Helping verb + Verb + Object

 Passive voice rule :-

Object + H.V +V(3)+...By subject(optional)

Step -1

दोस्तों Tense (Active Voice Tense) की तरह ही passive voice भी तीन प्रकार का होता है।
पहला present tense दूसरा past tense और तीसरा future tense

और इन तीनो के तीन रूप होते है। जैसे simple tense, continuous tense और perfect tense. इसमें future continuous aur present, past aur future perfect continuous tense नही होता है।
इस बात को हम चित्र क्रमांक -1 से अच्छी तरह से समझ सकते है।
 चित्र क्रमांक -1 
टेबल क्रमांक -1
आप इसे ध्यान से पढ़िये, समझिए और अपने उंगलियों में याद करिये। अगर आपको ये याद हो गया है तो आप बधाई के पात्र है आप step-2 में जाने के लिये तैयार है।

 Step -2

Tense ( Active Voice ) में Verb के सारे रूप V1, V2, V3, V4 व V5 का इस्तमाल किया जाता है। पर passive Voice में सिर्फ V3 मतलब Verb के तीसरे रूप का ही इस्तमाल किया जाता है। इस बात को आप चित्र व टेबल क्रमांक 2 से पूर्णरूप  से समझ सकते है। 
चित्र क्रमांक -2
टेबल क्रमांक -2
आप इस चित्र में देख और समझ सकते है कि passive voice में केवल verb के तीसरे रुप का ही इस्तमाल किया जाता है।

 Step -3

Passive voice में आपको Helping verb का इस्तमाल को समझना बेहद जरूरी है की कौन से helping verb का इस्तमाल किस tense में किया जाता है। इसे आप चित्र व टेबल क्रमांक -3 से भलीभांति  समझ सकते है।
 
चित्र क्रमांक -3 
 टेबल क्रमांक -3
इस चित्र व टेबल के माध्यम से आपको पूर्णरूप से पता चल गया होगा किस किस tese में किस helping verb का इस्तमाल किया जाता है। आप इसे अपनी उंगलियों के माध्यम से अच्छे से याद कर लें आगे काम आएंगे।

 Step -4
 अब हम सीखींगे कि passive voice में वाक्यों की पहचान कैसे की जाती है या इसमें हिंदी में वाक्य कैसे बनते है। इसे आप चित्र व टेबल क्रमांक - 4 से भलीभांति समझ सकते है।
 
चित्र क्रमांक -4
 टेबल क्रमांक -4

इस टेबल के माध्यम से आपको passive voice के वाक्य पूर्णरूप से समझ आ गया होगा। चलिये अब चलते है Step 5 की ओर।

Step -5

अगर आप step - 1,2,3 और 4 को अच्छे से समझ चुके है तो आपको step - 5 अच्छे से समझ मे आएगी। अन्यथा आप वापस दोहरा सकते है। step -5 में हम चित्र व टेबल क्रमांक -5 के माध्यम से  जानेंगे कि इसे इंग्लिश में कैसे translate किया जाता है। इसके लिये आप चित्र व टेबल क्रमांक-5 को अच्छे से देखिये,समझिए और translate करने की कोशिश करिये। आप आसानी से कर पाएंगे। 
 
चित्र क्रमांक-5 
 टेबल क्रमांक -5

 Step -6

अब हम tense (Active Voice) की भांति passive voice के सारे tense में भी 6 patterns का इस्तमाल करेंगे। जैसे :- 

आम खाया जाता है। 
A mango is eaten. (Affirmative)
आम नही खाया जाता है।
A mango is not eaten.(Negative)
क्या आम खाया जाता है? 
 Is a mango eaten? (Interrogative)
क्या आम नही खाया जाता है?
 Is a mango not eaten? (Interrogative - Negative)
आम क्यों खाया जाता है ?
Why is a mango eaten? (WH- Interrogative)
आम क्यों नही खाया जाता है ?
Why is a mango not eaten? ((WH- Interrogative - Negative)

इसी तरह से हम passive voice tense का 6 patterns बनाएंगे। 

 6 patterns of passive voice tense

Present simple (Passive Voice) 
एक आम खाया जाता है।
A mango is eaten.
एक आम नही खाया जाता है।
A mango is not eaten.
क्या एक आम खाया जाता है।
Is a mango eaten?
क्या एक आम नही खाया जाता है।
Is a mango not eaten?
आम क्यों खाया जाता है।
Why is a mango eaten?
आम क्यों नही खाया जाता है।
Why is a mango not eaten?

 Past simple (Passive Voice)
एक आम खाया जाता था।
A mango was eaten.
एक आम नही खाया जाता था।
A mango was not eaten.
क्या एक आम खाया जाता था?
Was a mango eaten?
क्या एक आम नही खाया जाता था?
Was a mango not eaten?
आम क्यों खाया जाता था?
Why was a mango eaten?
आम क्यों नही खाया जाता था?
Why was a mango not eaten?

Future simple (Passive Voice)
आम खाया जाएगा।
A mango will be eaten.
आम नही खाया जाएगा।
A mango will not be eaten.
क्या आम खाया जाएगा?
Will a mango be eaten?
क्या आम नही खाया जाएगा?
Will a mango not be eaten?
आम क्यों खाया जाएगा?
Why will a mango  be eaten?
आम क्यों नही खाया जाएगा?
Why will a mango not be eaten?

Present Continuous (Passive Voice)
आम खाया जा रहा है।
A mango is being eaten.
आम नही खाया जा रहा है।
A mango is not being eaten.
क्या आम खाया जा रहा है?
Is a mango being eaten?
क्या आम नही खाया जा रहा है
Is a mango not being eaten?
आम क्यों खाया जा रहा है?
Why is a mango being eaten?
आम क्यों नहीं खाया जा रहा है?
Why is a mango not being eaten?

Past Continuous (Passive Voice)
आम खाया जा रहा था।
A mango was being eaten.
आम नही खाया जा रहा था।
A mango was not being eaten.
क्या आम खाया जा रहा था?
Was a mango being eaten?
क्या आम नही खाया जा रहा था?
Was a mango not being eaten?
आम क्यों खाया जा रहा था?
Why was a mango being eaten?
आम क्यों नहीं खाया जा रहा था?
Why was a mango not being eaten?


Present perfect tense (Passive Voice) 
आम खाया जा चुका है।
A mango has been eaten.
आम नही खाया जा चुका है।
A mango has not been eaten.
क्या आम खाया जा चुका है?
Has a mango been eaten?
क्या आम नही खाया जा चुका है।?
Has a mango not been eaten?
आम क्यों खाया जा चुका है?
Why has a mango been eaten?
आम क्यों नहीं खाया जा चुका है?
Why has a mango not  been eaten?

Past perfect tense (Passive Voice) 
आम खाया जा चुका था।
A mango has  been eaten.
आम नही खाया जा चुका था।
A mango had not been eaten.
क्या आम खाया जा चुका था?
Had a mango been eaten?
क्या आम नही खाया जा चुका था?
Had a mango not been eaten?
आम क्यों खाया जा चुका था?
Why had a mango been eaten?
आम क्यों नहीं खाया जा चुका था?
Why had a mango not  been eaten?

Future perfect tense (Passive Voice) 
आम खाया जा चुका होगा।
A mango will have been eaten.
आम नही खाया जा चुका होगा।
A mango will not have been eaten.
क्या आम खाया जा चुका होगा?
Will a mango have been eaten.
क्या आम नही खाया जा चुका होगा?
Will a mango not have been eaten.
आम क्यों खाया जा चुका होगा?
Why will a mango have been eaten?
आम क्यों नहीं खाया जा चुका होगा?
Why will a mango not have been eaten?

No comments:

Post a Comment

Pages