TENSE

TENSE
दोस्तों आज हम Tense को बहुत ही नायाब तरीके से सीखने वाले हैं। 
इस तरीके का इस्तमाल करके आप Tense में Expert हो सकते है। 

Step-1 
दोस्तों जैसे कि आप जानते है कि Tense तीन प्रकार के होते है।
पहला Present tense, दूसरा past tense और तीसरा future tense. 

और इन तीनों के भी 4 रूप होते है। पहला Simple दूसरा Continuous तीसरा perfect और चौथा perfect continuous. 

इस बात को हम चित्र क्रमांक -1 से बहुत अच्छे से समझ सकते है।
 चित्र क्रमांक-1 
इस चित्र में  पहली उंगली में ऊपर से नीचे की ओर present simple, Past simple और future simple tense को दर्शाया गया है। दूसरी उँगली में Present continuous, past continuous और future continuous tense को दर्शाया गया है। तीसरी उंगली में present perfect, past perfect और future perfect  tense को दर्शाया गया है। इसी तरह से चौथी उंगली में present perfect continuous, past perfect continuous और future perfect continuous tense को दर्शाया गया है। इस तरह से Tense को 12 भागों में बांटा गया है। आप इसे अपने दाहिने हाथ की उंगलियों की मदद से आसानी से याद कर सकते हैं। जब आपको यह सुनिश्चित हो जाय कि याद हो गया है तो आप आगे बढ़ सकते है।

दोस्तों अगर आपको ये सारे tense याद हो चुके है तो आप बधाई के पात्र है और आप आगे  बढ़ने के लिये तैयार है।

Step -2
दोस्तों, जैसे कि आप सभी जानते हैं कि go का मतलब जाना होता है और ये एक Verb है।  मैं आपको बता दूं की  Verb मतलब क्रिया होता है मतलब कोई काम।  जैसे :-  आना, जाना, खाना, पीना, हंसना, रोना, जगना, सोना आदि। ये सब काम है क्रिया है Verb है। 

और इंग्लिश में कोई भी Verb के पांच रूप होते हैं। जैसे : - 
Go(V1), went(V2), gone(V3), going(V4) goes(V5).

तो अब सवाल यह आता है कि हम Verb के कौन  से form का इस्तेमाल कब कहां और कैसे करें ? 

दोस्तों चित्र क्रमांक-2,3 की मदद से  आप बड़ी आसानी से समझ सकते है कि किस Tense में Verb की किस Form इस्तमाल किया जाता है। 
 चित्र क्रमांक -2 

चित्र क्रमांक - 3

 चित्र के माध्यम में आप स्पष्ट रूप से समझ सकते है कि किस Tense में Verb के किस form का इस्तमाल किया जाता है। आप इसे अच्छे से समझें और अपनी उंगलियों की मदद से याद करें।
अगर आपको याद हो गया है तो आप Step -3 में जाने के लिये तैयार है।

Step -3 

दोस्तों जैसे कि आप जानते है कि  tense में बहुत सारे Helping Verb का  इस्तमाल किया जाता है जैसे कि does, do, did, will, shall, is, am, are, was, were, will be, shall be etc.

पर किस helping verb का इस्तेमाल कौन से Tense में किया जाता है। जब तक आप यह नही जानेंगे तब तक आप इंग्लिश में न सही तरह से लिख पाएंगे न समझ पाएंगे और न ही बोल पाएंगे। हम चित्र क्रमांक -4 की मदद से यह जान सकते है।  
 चित्र क्रमांक -4 

दोस्तों चित्र क्रमांक -3 में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि किस tense में कौन सी Helping Verb का इस्तमाल किया जाता है। अभी आप सिर्फ इसे अपनी उंगलियों की मदद से अच्छे से याद करने का कोशिश करे और अच्छे से याद करें। 

इसे याद करने के बाद आप Step- 4 में जाने के लिये तैयार हो जाएंगे।

Step -4 

Step -4 में हम जानेंगे की Tense का पहचान हिंदी में कैसे किया जाता है या वाक्य कैसे बनाये जाते है।
 चित्र क्रमांक -5

चित्र क्रमांक 4 में स्पष्टरूप से दर्शाया गया है कि किस tense में वाक्य कैसे बनते है। इसे आप अच्छे से पढ़े और समझने की कोशिश करें और याद करें।

Step -5 

अगर चित्र क्रमांक 1, 2, 3 और 4 आपको अपने उंगलियों में पूरी तरह याद हो चुके है तो आप इसे इंग्लिश में आसानी से Translate कर पाएंगे। 
 चित्र क्रमांक -6 

चित्र क्रमांक -5 में  आप देख सकते है कि इसका translation किस तरह से किया गया है।

Step - 6

Step- 6 में हम जानेंगे 6 patterns के बारे में यहाँ हम सीखेंगे कि वाक्य कितने प्रकार के होते है।
जैसे : -
1.मैं जाता हूँ। (Affirmative)
2. मैं नही जाता हूं। (Negative)
3. क्या मैं जाता हूँ? ( Interrogative)
4. क्या मैं नही जाता हूँ ? (Interrogative - Negative)
5. मैं कहाँ जाता हूँ ? (Wh- Interrogative)
6. मैं कहाँ नही जाता हूँ ? (Wh- Interrogative - Negative)

इसी तरह  से हम सारे Tense का 6 patterns हिंदी और इंग्लिश दोनों में बना सकते है।

Here are examples:-

Note :-  Singular subject - He, She, It, (Name) Ram, Rani, My Father, My Mother के साथ - Does, Did, Will, is, was, will be, has, had, will have, has been, had been, will have been का इस्तमाल किया जाता है।

Plural Subject - You, We, They, Group, Ram and shyam, Boys, Girls के साथ - Do, Did, Will, are, were, will be, have, had, will have, has been, had been, will have been का इस्तमाल किया जाता है।

I के साथ - Do, Did, Will, am, was, will be, have, had, will have, have been, had been, will have been का इस्तमाल किया जाता है।

हम 6 patterns का practice I (मैं ) के साथ करेंगे। 
( I - मैं )

Present Simple Tense
मैं जाता हूँ। - I go.
मैं नही जाता हूँ। - I do not go.
क्या मैं जाता हूँ? - do I go ?
क्या मैं नही जाता हूँ? - do I not go ?
मैं कंहा जाता हूं? - Where do I go ?
मैं कंहा नही जाता हूँ? - Where do I not go ?

Past Simple Tense
मैं जाता था। - I went.
मैं नही जाता था। - I did not go.
क्या मैं जाता था? - did I go?
क्या मैं नही जाता था? - did I not go ?
मैं कंहा जाता था? - Where did I go ?
मैं कंहा नही जाता था ? - Where did I not not go?

Future Simple Tense
मैं जाऊंगा। - I will go.
मैं नही जाऊंगा। - I will not go.
क्या मैं जाऊंगा ? - Will i go.
क्या मैं नही जाऊंगा? - Will I not go ?
मैं कंहा जाऊंगा? Where will I go ?
मैं कंहा नही जाऊंगा ? Where will I not go ?

Present Continuous Tense
मैं जा रहा हूँ। - I am going.
मैं नही जा रहा हूँ। - I am not going.
क्या मैं जा रहा हूँ? - Am I going ?
क्या मैं नही जा रहा हूँ ? Am I not going ?
मैं कंहा जा रहा हूँ ? - Where am I going ?
मैं कंहा नही जा रहा हूँ ? Where am I not go ?

Past Continuous Tense
मैं जा रहा था। - I was going.
मैं नही जा रहा था। - I was not going.
क्या मैं जा रहा था? - was I going ?
क्या मैं नही जा रहा था? - Was I not going ?
मैं कंहा जा रहा था? - Where was I going ?
मैं कंहा नही जा रहा था? - Where was I not going?

Future Continuous Tense
मैं जा रहा होऊंगा। - I will be going.
मैं नही जा रहा होऊंगा। - I will not be going.
क्या मैं जा रहा होऊंगा? - Will I be going ?
क्या मैं नही जा रहा होऊंगा? - Will I not be going?
मैं कंहा जा रहा होऊंगा?- Where will I be going ?
मैं कंहा नही जा रहा होऊंगा? - Where will I not be going ?

Present Perfect Tense
मैं जा चुका हूँ।  - I have gone.
मैं नही जा चुका हूँ। - I have not gone.
क्या मैं जा चुका हूँ ? - have I gone ?
क्या मैं नही जा चुका हूँ? - have I not gone?
मैं कंहा जा चुका हूँ? - Where have I gone ?
मैं कंहा नही जा चुका हूँ? - Where have I not gone ?

Past Perfect Tense
मैं जा चुका था। - I had gone.
मैं नही जा चुका था। - I had not gone.
क्या मैं जा चुका था ? - had I gone ?
क्या मैं नही जा चुका था ? - had I not gone ?
मैं कंहा जा चुका था ? - Where had I gone ?
मैं कंहा नही जा चुका था ? - Where had I not gone ?

Future Perfect Tense
मैं जा चुका होऊंगा। - I will have gone.
मैं नही जा चुका होऊंगा। - I will not have gone.
क्या मैं जा चुका होऊंगा ? - will I have gone ?
क्या मैं नही जा चुका होऊंगा ? - will I not have gone ?
मैं कंहा जा चुका होऊंगा ? - Where will I have gone ?
मैं कंहा नही जा चुका होऊंगा ? - Where  will I not have gone ?

Present Perfect Continuous Tense
मैं जाता रहा हूँ। - I have been going.
मैं नही जाता रहा हूँ। - I have not been going.
क्या मैं जाता रहा हूँ? -  Have I been going ?
क्या मैं नही जाता रहा हूँ ? - Have I  not been going ?
मैं कंहा जाता रहा हूँ ? - Where have I been going ?
मैं कंहा नही जाता रहा हूँ ? - Where have I not been going ?

Past Perfect Continuous Tense
मैं जाता रहा था।   - I had been going.
मैं नही जाता रहा था। - I had not been going.
क्या मैं जाता रहा था? - Had I been going ?
क्या मैं नही जाता रहा था? - Had I not been going?
मैं कंहा जाता रहा था? - Where had I been going ?
मैं कंहा नही जाता रहा था? - Where had I not been going ?

Future Perfect Continuous Tense
मैं जाता रहा होऊंगा। - I will have been going.
मैं नही जाता रहा होऊंगा। - I will not have been going.
क्या मैं जाता रहा होऊंगा? - have I been going ?
क्या मैं नही जाता रहा होऊंगा? - have I not been going ?
मैं कंहा जाता रहा होऊंगा? - Where have I been going ?
मैं कंहा नही जाता रहा होऊंगा? - Where have I not been going ?

दोस्तों मुझे पूरा उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया है और आपको काफी कुछ नया सीखने को मिला है।  अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। 
Thank you! –  D. K. Bhandari Sir

हमारा English Speaking Course Join करने के लिये हमसे संपर्क करें - ☎️ 6261030334

IMPORTANT LINK

Facebook :  👈 Click 
Website  👈 Click 
Mobile App  👈 Click 
Twitter  👈 Click 
Whatsapp Group   👈 Click
Youtube   👈 Click
Instagram  👈 Click 

TRENDING BLOGS : 

Tense 👈 Click
Conditional Sentences  👈 Click here
Daily Routines 👈 Click

MODELS :

SPOKEN ENGLISH GRAMMAR

DAILY USE ENGLISH SENTENCES :

VOCABULARY :
Animals name in hindi  👈 Click
kitchen items  👈 Click
Animal's kids name  👈 Click 
Bedroom Vocabulary  👈 Click 
Bookstore Vocabulary  👈 Click 

ARTICLES :
Article - Places  👈 Click
Introduce Yourself  👈 Click
About my mother  👈 Click
About my father 👈 Click
About My Bdother 👈 Click
About My Sister 👈 Click
About my best friend  👈 Click
About My Neighbor 👈 Click

SPEECH

QUESTIONS FORMATION PRACTICE


YOUTUBE VIDEOS
Use of should 👈 Click




No comments:

Post a Comment

Pages