Conversation practice

CONVERSATION PRACTICE 

1. READING A BOOK

Hello. नमस्ते।
Hello. नमस्ते।

How are you? 
आप कैसे हैं?
I am fine. Thank you. 
मैं ठीक हूँ। धन्यवाद।

What are you doing? 
आप क्या कर रहे हैं?
I am reading a book. 
मैं एक किताब पढ़ रहा हूँ।

Which book are you reading? 
आप कौन-सी किताब पढ़ रहे हैं?
I am reading an English book. 
मैं एक इंग्लिश की किताब पढ़ रहा हूँ।

What are you studying in the book? 
आप किताब में क्या पढ़ रहे हैं?
I am studying Tenses. 
मैं टेंस पढ़ रहा हूँ।

Do you like reading books? 
क्या आपको किताबें पढ़ना पसंद है?
Yes, I like reading books very much. 
हाँ, मुझे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।

What is your favorite subject? 
आपका पसंदीदा विषय क्या है?
My favorite subject is English. 
मेरा पसंदीदा विषय इंग्लिश है।

Who is your English teacher? 
आपके इंग्लिश टीचर कौन हैं?
My English teacher is Bhandari Sir. 
मेरे इंग्लिश टीचर भंडारी सर हैं।

How does Bhandari Sir teach English? 
भंडारी सर इंग्लिश कैसे पढ़ाते हैं?
Bhandari Sir teaches English very well. 
भंडारी सर इंग्लिश बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।

Why do you study English? 
आप इंग्लिश क्यों पढ़ते हैं?
Because I want to speak English fluently. 
क्योंकि मैं धाराप्रवाह इंग्लिश बोलना चाहता हूँ।

How long do you study every day? 
आप रोज कितनी देर पढ़ाई करते हैं?
I study for two hours every day. 
मैं रोज दो घंटे पढ़ाई करता हूँ।

Do you read books every day? 
क्या आप रोज किताबें पढ़ते हैं?
Yes, I read books every day. 
हाँ, मैं रोज किताबें पढ़ता हूँ।

That's great. Keep reading. 
बहुत बढ़िया। पढ़ते रहिए।
Thank you. धन्यवाद।

2. HOMEWORK CONVERSATION

Hello. नमस्ते।
Hello. नमस्ते।

How are you? 
तुम कैसे हो?
I am fine. Thank you. 
मैं ठीक हूँ। धन्यवाद।

What are you doing? 
तुम क्या कर रहे हो?
I am doing my homework. 
मैं अपना होमवर्क कर रहा हूँ।

What subject are you studying? 
तुम कौन-सा विषय पढ़ रहे हो?
I am doing my Maths homework. 
मैं मैथ्स का होमवर्क कर रहा हूँ।

Who is your Maths teacher? 
तुम्हारे मैथ्स के टीचर कौन हैं?
My Maths teacher is Rohan Sir. 
मेरे मैथ्स के टीचर रोहन सर हैं।

How does Rohan Sir teach Maths? 
रोहन सर मैथ्स कैसे पढ़ाते हैं?
Rohan Sir teaches Maths very well. 
रोहन सर मैथ्स बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।

Do you like Maths? 
क्या तुम्हें मैथ्स पसंद है?
Yes, I like Maths very much. 
हाँ, मुझे मैथ्स बहुत पसंद है।

Besides Maths, which subject do you like? 
मैथ्स के अलावा तुम्हें कौन-सा विषय पसंद है?
I like English besides Maths. 
मुझे मैथ्स के अलावा इंग्लिश पसंद है।

Do you do your homework every day? 
क्या तुम रोज होमवर्क करते हो?
Yes, I do my homework every day. 
हाँ, मैं रोज होमवर्क करता हूँ।

When do you do your homework? 
तुम अपना होमवर्क कब करते हो?
I do my homework from 4 p.m. to 6 p.m. every day. 
मैं रोज शाम 4 बजे से 6 बजे तक अपना होमवर्क करता हूँ।

Why do you do your homework every day? 
तुम रोज होमवर्क क्यों करते हो?
Because it improves my knowledge and helps me get good marks. 
क्योंकि इससे मेरा ज्ञान बढ़ता है और मुझे अच्छे अंक मिलते हैं।

Who helps you with your homework? 
तुम्हें होमवर्क करने में कौन मदद करता है?
My mother helps me with my homework. 
मेरी माँ मुझे होमवर्क करने में मदद करती हैं।

That's great. Keep it up! 
बहुत बढ़िया। ऐसे ही मेहनत करते रहो।
Thank you. धन्यवाद।

3. Travel Conversation

Hello.
नमस्ते।
Hello.
नमस्ते।

How are you?
तुम कैसे हो?
I am fine. Thank you.
मैं ठीक हूँ। धन्यवाद।

What are you doing?
तुम क्या कर रहे हो?
I am packing my luggage.
मैं अपना सामान पैक कर रहा हूँ।

Where are you going?
तुम कहाँ जा रहे हो?
I am going on a trip.
मैं घूमने जा रहा हूँ।

Where are you going?
तुम कहाँ जा रहे हो?
I am going to Goa.
मैं गोवा जा रहा हूँ।

When are you going?
तुम कब जा रहे हो?
I am going this evening.
मैं आज शाम को जा रहा हूँ।

How are you going?
तुम किससे जा रहे हो?
I am going by train.
मैं ट्रेन से जा रहा हूँ।

With whom are you going ?
तुम किसके साथ जा रहे हो?
I am going with my friends.
मैं अपने दोस्तों के साथ जा रहा हूँ।

When will you come back?
तुम वापस कब आओगे?
I will come back after one week.
मैं एक सप्ताह बाद वापस आऊँगा।

Have a safe journey.
शुभ यात्रा।
Thank you.
धन्यवाद।

4. PLAYING CRICKET

Hello. नमस्ते।
Hello. नमस्ते।

How are you? 
तुम कैसे हो?
I am fine. Thank you. 
मैं ठीक हूँ। धन्यवाद।

What is your favorite game? 
तुम्हारा पसंदीदा खेल कौन-सा है?
My favorite game is cricket. 
मेरा पसंदीदा खेल क्रिकेट है।

Do you play cricket? 
क्या तुम क्रिकेट खेलते हो?
Yes, I do. 
हाँ, खेलता हूँ।

Do you like playing cricket? 
क्या तुम्हें क्रिकेट खेलना पसंद है?
Yes, I like playing cricket very much. 
हाँ, मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।

When do you play cricket? 
तुम क्रिकेट कब खेलते हो?
I play cricket in the evening. 
मैं शाम को क्रिकेट खेलता हूँ।

Where do you play cricket? 
तुम क्रिकेट कहाँ खेलते हो?
I play cricket in the playground. 
मैं खेल के मैदान में क्रिकेट खेलता हूँ।

With whom do you play cricket? 
तुम क्रिकेट किसके साथ खेलते हो?
I play cricket with my friends. 
मैं अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता हूँ।

Why do you play cricket? 
तुम क्रिकेट क्यों खेलते हो?
Because it is my favorite outdoor game. 
क्योंकि यह मेरा पसंदीदा बाहरी खेल है।

Who is your favorite cricketer? 
तुम्हारा पसंदीदा क्रिकेटर कौन है?
My favorite cricketer is Virat Kohli. 
मेरा पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली है।

Which position do you like to play? 
तुम किस स्थान पर खेलना पसंद करते हो?
I like to be a batsman. 
मुझे बल्लेबाज बनकर खेलना पसंद है।

Do you watch cricket matches on TV? 
क्या तुम टीवी पर क्रिकेट मैच देखते हो?
Yes, I do. 
हाँ, देखता हूँ।

That's great. Keep playing and stay fit. 
बहुत बढ़िया। खेलते रहो और स्वस्थ रहो।
Thank you. धन्यवाद।

PART 1: GOING TO SCHOOL

Q. Hi. नमस्ते।
A. Hello. नमस्ते।

Q. How are you? तुम कैसे हो?
A. I am fine. मैं ठीक हूँ।

Q. What is your name? तुम्हारा नाम क्या है?
A. My name is Ram. मेरा नाम राम है।

Q. Do you go to school? क्या तुम स्कूल जाते हो?
A. Yes, I go to school. हाँ, मैं स्कूल जाता हूँ।

Q. When do you go to school? तुम स्कूल कब जाते हो?
A. I go to school in the morning. मैं सुबह स्कूल जाता हूँ।

Q. Why do you go to school? तुम स्कूल क्यों जाते हो?
A. I go to school to study and learn new things. मैं पढ़ने और नई चीजें सीखने के लिए स्कूल जाता हूँ।

Q. How do you go to school? तुम स्कूल कैसे जाते हो?
A. I go to school by bus. मैं बस से स्कूल जाता हूँ।

Q. Where is your school? तुम्हारा स्कूल कहाँ है?
A. My school is in Bhilai. मेरा स्कूल भिलाई में है।

Q. With whom do you go to school? तुम स्कूल किसके साथ जाते हो?
A. I go to school with my friends. मैं अपने दोस्तों के साथ स्कूल जाता हूँ।

Q. How many days do you go to school in a week? तुम सप्ताह में कितने दिन स्कूल जाते हो?
A. I go to school six days a week. मैं सप्ताह में छह दिन स्कूल जाता हूँ।

PART 2: SCHOOL DETAILS

Q. How far is your school? 
तुम्हारा स्कूल कितनी दूर है?
A. My school is two kilometers from my house. 
मेरा स्कूल मेरे घर से दो किलोमीटर दूर है।

Q. What is the name of your school? 
तुम्हारे स्कूल का नाम क्या है?
A. The name of my school is ABC Public School. 
मेरे स्कूल का नाम ABC Public School है।

Q. What time does your school start? 
तुम्हारा स्कूल कितने बजे शुरू होता है?
A. My school starts at 8 o'clock. 
मेरा स्कूल सुबह 8 बजे शुरू होता है।

Q. What time does your school end? 
तुम्हारा स्कूल कितने बजे खत्म होता है?
A. My school ends at 2 o'clock. 
मेरा स्कूल दोपहर 2 बजे खत्म होता है।

Q. Which class do you study in? 
तुम किस कक्षा में पढ़ते हो?
A. I study in Class 8. 
मैं कक्षा 8 में पढ़ता हूँ।

Q. Which subject do you like most? 
तुम्हें कौन-सा विषय सबसे ज्यादा पसंद है?
A. I like English the most. 
मुझे इंग्लिश सबसे ज्यादा पसंद है।

Q. Which subject is difficult for you? 
तुम्हारे लिए कौन-सा विषय कठिन है?
A. Mathematics is difficult for me. 
मेरे लिए गणित कठिन है।

Q. Who is your favorite teacher? 
तुम्हारे पसंदीदा शिक्षक कौन हैं?
A. Mr. Bhandari is my favorite teacher. 
श्री भंडारी मेरे पसंदीदा शिक्षक हैं।

Q. Why do you like your teacher? 
तुम अपने शिक्षक को क्यों पसंद करते हो?
A. Because he teaches very well. 
क्योंकि वे बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।

Q. Do you wear a school uniform? 
क्या तुम स्कूल यूनिफॉर्म पहनते हो?
A. Yes, I wear a school uniform. 
हाँ, मैं स्कूल यूनिफॉर्म पहनता हूँ।

No comments:

Post a Comment

Pages